नालंदा में सवाल पूछने पर पुलिस ने मारा थप्पड़:थानाध्यक्ष ने महिला के बाल भी खींचे, आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे

नालंदा में सवाल पूछने पर पुलिस ने मारा थप्पड़:थानाध्यक्ष ने महिला के बाल भी खींचे, आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे

नालंदा में शुक्रवार की रात थरथरी थाना के थानाध्यक्ष ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। महिला का बाल पकड़कर खींचा, फिर थप्पड़ भी मारे। साथ में एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं, जिन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका। दरअसल, पुलिस राम बच्चन प्रसाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मामला 2014 का है, जिसमें पुलिस को कार्रवाई करनी है। कोर्ट से जारी इश्तेहार के आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी। जब महिलाओं ने पुलिस के आने का कारण पूछा तो पुलिस वालों ने पिटाई कर दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के दिरीपुर गांव की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला पुलिसकर्मी रहन के बावजूद थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मारा वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद थानाध्यक्ष संजय कुमार एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। पीड़ित महिला की पहचान विजय सरस्वती के रूप में की गई है, जो एक आंगनबाड़ी सेविका हैं। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने गिरफ्तारी का कारण पूछा तो थानाध्यक्ष ने उनके बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए।

मारपीट का आरोप गलत है राम बच्चन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस दौरान हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट से इश्तेहार आया था, जिसके तहत राम बच्चन प्रसाद को गिरफ्तार किया। जब हम उसे पकड़कर ला रहे थे, तब घर की महिलाएं रास्ता रोककर सामने आ गईं। उन्हें सिर्फ रास्ते से हटाया गया है। मारपीट का कोई आरोप बेबुनियाद है।
हिलसा डीएसपी-2 ऋषि राज ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। नालंदा में शुक्रवार की रात थरथरी थाना के थानाध्यक्ष ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। महिला का बाल पकड़कर खींचा, फिर थप्पड़ भी मारे। साथ में एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं, जिन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका। दरअसल, पुलिस राम बच्चन प्रसाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मामला 2014 का है, जिसमें पुलिस को कार्रवाई करनी है। कोर्ट से जारी इश्तेहार के आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी। जब महिलाओं ने पुलिस के आने का कारण पूछा तो पुलिस वालों ने पिटाई कर दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के दिरीपुर गांव की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला पुलिसकर्मी रहन के बावजूद थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मारा वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद थानाध्यक्ष संजय कुमार एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। पीड़ित महिला की पहचान विजय सरस्वती के रूप में की गई है, जो एक आंगनबाड़ी सेविका हैं। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने गिरफ्तारी का कारण पूछा तो थानाध्यक्ष ने उनके बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए।

मारपीट का आरोप गलत है राम बच्चन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस दौरान हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट से इश्तेहार आया था, जिसके तहत राम बच्चन प्रसाद को गिरफ्तार किया। जब हम उसे पकड़कर ला रहे थे, तब घर की महिलाएं रास्ता रोककर सामने आ गईं। उन्हें सिर्फ रास्ते से हटाया गया है। मारपीट का कोई आरोप बेबुनियाद है।
हिलसा डीएसपी-2 ऋषि राज ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *