दौसा में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत:दिन में पहाडी पर दिखे लेपर्ड ने रात को घर के आंगन में सो रहे कुत्ते पर किया हमला

दौसा में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत:दिन में पहाडी पर दिखे लेपर्ड ने रात को घर के आंगन में सो रहे कुत्ते पर किया हमला

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव में लेपर्ड के मूवमेंट से लोग दहशत में हैं। यहां शुक्रवार को पहाडी पर एक लपेर्ड का मूवमेंट देखा गया था, जिसके बाद बीती रात एक घर के आंगन में फिर से लेपर्ड घूमता देखा गया। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें घर के आंगन में बैठा कुत्ता अचानक से चिल्लाते हुए दौड़ने लगता है। जिसके कुछ देर बाद दर्द से कराहते हुए लापता हो जाता है। ऐसे में लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। चरवाहों में डर का माहौल ग्रामीणों का कहना है कि पहाडी पर लेपर्ड की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। कई दिन पहले लाखनपुर गांव के पास की पहाडी पर भी लेपर्ड देखा गया था। ऐसे में भेड़-बकरियों के चरवाहे भयभीत हैं और लेपर्ड के खौफ से डर के बीच समूह में आवाजाही कर रहे हैं। लोगों ने लेपर्ड का रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर छोडने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग का मानना है कि सघन वन क्षेत्र की पहाड़ियों में कई लेपर्ड का मूवमेंट हैं, जो कई बार शिकार के प्रयास में आबादी क्षेत्र की ओर जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *