Agniveer Bharti 2026: इस तारीख से इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दो अलग-अलग पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई

Agniveer Bharti 2026: इस तारीख से इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दो अलग-अलग पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई

Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। साल 2026 की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। पहले यह कहा जा रहा था कि रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से शुरू होगा, लेकिन अब सेना की ओर से तारीख में बदलाव कर दिया गया है। इस संबंध में नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे पदों को भरा जाएगा। इस बार एक अहम बदलाव यह है कि अभ्यर्थी एक ही फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Agniveer Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अग्निवीर GD: कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। हर विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। कुल मिलाकर 50% और हर विषय में 40% अंक होने चाहिए।
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 60% अंक जरूरी हैं। हर विषय में 50% और अंग्रेजी व गणित/अकाउंट्स में भी 50% अंक होने चाहिए। इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य रहेगा।
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास): 10वीं पास और सभी विषयों में 33% अंक जरूरी।
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास): 8वीं पास होना चाहिए और सभी विषयों में 33% अंक अनिवार्य हैं।
महिला मिलिट्री पुलिस: 10वीं में 45% अंक और हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

Agniveer Vacancy 2026: क्या है अग्निपथ योजना?

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती 4 साल के लिए की जाती है। इस अवधि के बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि शेष 25% को स्थायी सैनिक के रूप में मौका मिल सकता है। अग्निवीरों को चार साल की सेवा के दौरान करीब 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा। हालांकि, वे ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे। सेवा के दौरान उन्हें सेना के अस्पतालों और CSD कैंटीन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साल में 30 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी, जबकि बीमारी की छुट्टी डॉक्टर की सलाह पर ही मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *