शाजापुर में बारिश से बढ़ी ठंड, बदला मौसम:विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को तेज बारिश की संभावना

शाजापुर में बारिश से बढ़ी ठंड, बदला मौसम:विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को तेज बारिश की संभावना

शाजापुर जिले में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की रिमझिम बारिश हुई। यह बारिश करीब 10 से 15 मिनट तक चली, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिले में दक्षिण-पूर्वी दिशा से लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। बीते मंगलवार को हुई ओलावृष्टि के बाद से जिले में लगातार मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आज और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। उन्होंने सोमवार को जोरदार बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी रुक-रुक कर एक से दो घंटे के अंतराल में तेज बारिश हो सकती है। 3 फरवरी से मौसम के साफ होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *