Catherine O’hara Death: फेमस एक्ट्रेस का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार, इंडस्ट्री में छाया मातम

Catherine O’hara Death: फेमस एक्ट्रेस का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार, इंडस्ट्री में छाया मातम

Catherine O’hara Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। हॉलीवुड की एमी अवॉर्ड और होम अलोन एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कैथरीन ने अपने लॉस एंजिल्स के घर पर आखिरी सांस ली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और रिकवर नहीं कर पा रही थीं, जिसके चलते उनका निधन हो गया। जैसे ही खबर आई हर कोई हैरान रह गया। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर  उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्ट्रेस कैथरीन का हुआ निधन (Catherine O’hara Death)

कैथरीन के निधन की जानकारी उनकी एजेंसी ‘सीएए’ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दी है। बयान में बताया गया कि एक्ट्रेस लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से दुनिया को अलविदा कहा। टोरंटो में जन्मीं कैथरीन की छोटी बहन मैरी मार्गरेट ओहारा भी एक फेमस म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं। कैथरीन ने करीब पांच दशकों तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है।

Catherine O’hara Death

‘होम अलोन’ से मिली घर-घर में पहचान (Home Alone star Catherine O’Hara dies)

कैथरीन ओ’हारा के करियर की बात करें तो 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘होम अलोन’ उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने मैकाले कल्किन की मां, ‘केट मैक्लिस्टर’ का यादगार किरदार निभाया था और लोगों ने उनके उस किरदार को बेहद पसंद भी किया था। इसके अलावा उन्होंने 1988 की ‘बीटलजूइस’ और 1992 में ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों में भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था।

Catherine O’hara Death

एमी अवॉर्ड से किया गया था सम्मानित (Catherine O’Hara Career)

कैथरीन महज फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि टीवी की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम था। फेमस सिटकॉम ‘शिट्स क्रीक’ में उनके निभाए गए ‘मोइरा रोज’ के किरदार को भी लोगों ने बेहद प्यार दिया था। इस रोल के लिए उन्हें प्रतिष्ठित प्राइमटाइम एमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टोरंटो में स्केच कॉमेडी सीरीज से की थी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर उनके साथ काम कर चुके सितारे और फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैथरीन जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस की कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी। सिनेमा जगत ने आज एक ऐसी कलाकार को खो दिया है जिसकी मुस्कान और एक्टिंग हमेशा यादगार रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *