हाथरस में शादी के एक माह बाद ही टूटा रिश्ता:पत्नी ने साथ रहने से किया मना, पुलिस ने समझाया, फिर भी नहीं माने

हाथरस में शादी के एक माह बाद ही टूटा रिश्ता:पत्नी ने साथ रहने से किया मना, पुलिस ने समझाया, फिर भी नहीं माने

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में शादी के महज एक माह बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार सामने आ गई। मोहल्ला कैलाश नगर निवासी युवक, जो बेकरी में काम करता है, की शादी एक महीने पहले आगरा की युवती से हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही पति-पत्नी के संबंध सामान्य नहीं रहे। आए दिन विवाद की स्थिति बनने लगी। इसी बीच विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पति के साथ न रहने का फैसला लेने के बाद विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग हाथरस पहुंचे। युवती ने कहा कि कई ऐसी वजहें हैं, जिनके चलते वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और स्वेच्छा से अलग हो रही है। मामला पहुंचा पुलिस तक विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। हाथरस गेट कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई। युवक बोला- शादी टूटने का है दुख युवक का कहना था कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो वह उसे मजबूर नहीं कर सकता। हालांकि, एक माह पहले हुई शादी के टूटने से उसे गहरा दुख है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत करा दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *