भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से 31 जनवरी को कृषि भवन, आरा कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Arvind Limited और Western Refrigaretion Pvt.Ltd. में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। कंपनी कुल 65 पदों पर भर्ती करेगी। मशीन ऑपरेटर के लिए 45 और वेस्टर्न कंपनी के मशीन ऑपरेटर के लिए 20 पदों पर बहाली होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000–18900 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इस जॉब कैंप में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटर से आईटीआई, मैकेनिकल वेल्डर मांगी गई है।
जरूरी दस्तावेजों को साथ ले जाएं चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जॉब कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों। यह कैंप भोजपुर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से 31 जनवरी को कृषि भवन, आरा कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Arvind Limited और Western Refrigaretion Pvt.Ltd. में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। कंपनी कुल 65 पदों पर भर्ती करेगी। मशीन ऑपरेटर के लिए 45 और वेस्टर्न कंपनी के मशीन ऑपरेटर के लिए 20 पदों पर बहाली होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000–18900 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इस जॉब कैंप में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटर से आईटीआई, मैकेनिकल वेल्डर मांगी गई है।
जरूरी दस्तावेजों को साथ ले जाएं चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जॉब कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों। यह कैंप भोजपुर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


