पूर्णिया के जानकीनगर में शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई। डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादूगढ़ पंचायत के सोनपुर गांव की है।
हर्ष फायरिंग में जख्मी युवक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के सोनपुर वार्ड-8 निवासी रमेश मंडल के बेटे सतीश कुमार मंडल के रूप में हुई है। युवक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां उसी गंभीर हालत को देखते हुए में डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी सतीश कुमार मंडल ने बताया कि गांव में बीती रात पड़ोसी ज्ञानचंद मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी थी। बारात मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर से आ रही थी। दुल्हा विकास कुमार मंडप पर बैठे थे। इसी बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों पर बारातियों का डांस शुरू हुआ। नाच गाने के दौरान बारातियों की ओर से आए एक युवक ने अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली बुलेट जांघ में जा लगी। गोली आर-पार हो गई।
पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया फायरिंग में घायल सतीश को पहले बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल और फिर वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद जख्मी युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जानकीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और एक खोखा भी बरामद किया है।
तीनों युवक मधेपुरा के रहने वाले हैं बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनकी पहचान राजेश कुमार, गौरव कुमार और मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पूर्णिया के जानकीनगर में शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई। डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादूगढ़ पंचायत के सोनपुर गांव की है।
हर्ष फायरिंग में जख्मी युवक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के सोनपुर वार्ड-8 निवासी रमेश मंडल के बेटे सतीश कुमार मंडल के रूप में हुई है। युवक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां उसी गंभीर हालत को देखते हुए में डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी सतीश कुमार मंडल ने बताया कि गांव में बीती रात पड़ोसी ज्ञानचंद मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी थी। बारात मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर से आ रही थी। दुल्हा विकास कुमार मंडप पर बैठे थे। इसी बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों पर बारातियों का डांस शुरू हुआ। नाच गाने के दौरान बारातियों की ओर से आए एक युवक ने अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली बुलेट जांघ में जा लगी। गोली आर-पार हो गई।
पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया फायरिंग में घायल सतीश को पहले बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल और फिर वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद जख्मी युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जानकीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और एक खोखा भी बरामद किया है।
तीनों युवक मधेपुरा के रहने वाले हैं बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनकी पहचान राजेश कुमार, गौरव कुमार और मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।