मेरठ में ठंड से राहत के बाद बारिश के आसार:दिन में निकली धूप के सामने बेअसर होने लगी शीतलहर

मेरठ में ठंड से राहत के बाद बारिश के आसार:दिन में निकली धूप के सामने बेअसर होने लगी शीतलहर

मेरठ में बीते दिनोंहुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड और शीतलहर का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन अभी भी बनी हुई है। फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 1 फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है, जिससे ठंड में दोबारा इजाफा हो सकता है। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचाव की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने और ठंडी हवाओं से बचने की जरूरत बताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *