मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त:पटना जाते समय हाजीपुर के पास हुआ हादसा; बाल-बाल बचे, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त:पटना जाते समय हाजीपुर के पास हुआ हादसा; बाल-बाल बचे, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

मधुबनी जिले के राजनगर से भाजपा विधायक सुजीत पासवान शुक्रवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना हाजीपुर के निकट हुई, जब वे पटना जा रहे थे। हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विधायक के साथ उनके बॉडीगार्ड और चालक भी गाड़ी में मौजूद थे। बॉडीगार्ड सुरक्षित हैं, जबकि चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार बने विधायक विधायक सुजीत पासवान ने स्वयं इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी सुरक्षा की पुष्टि की। विधायक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनसे संपर्क कर उनका हालचाल जानना शुरू कर दिया। सुजीत पासवान राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए हैं और उन्हें युवा विधायक के रूप में जाना जाता है। मधुबनी जिले के राजनगर से भाजपा विधायक सुजीत पासवान शुक्रवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना हाजीपुर के निकट हुई, जब वे पटना जा रहे थे। हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विधायक के साथ उनके बॉडीगार्ड और चालक भी गाड़ी में मौजूद थे। बॉडीगार्ड सुरक्षित हैं, जबकि चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार बने विधायक विधायक सुजीत पासवान ने स्वयं इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी सुरक्षा की पुष्टि की। विधायक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनसे संपर्क कर उनका हालचाल जानना शुरू कर दिया। सुजीत पासवान राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए हैं और उन्हें युवा विधायक के रूप में जाना जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *