51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप पर पटना का कब्जा

51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप पर पटना का कब्जा

उपविजेता रहा बेगूसराय, तीसरे स्थान लखीसराय और बक्सर की टीम
शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी 2026 का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में पटना की टीम ने बेगूसराय को 40-37 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मैच आखिरी मिनट तक बेहद रोमांचक रहा और दर्शक पूरे समय अपनी सीटों से बंधे रहे। इस प्रतियोगिता में बिहार की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते 12 टीमें बाहर हो चुकी थीं। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बेगूसराय ने मेजबान लखीसराय को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने बक्सर को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच से पहले और समापन के समय मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की मौजूदगी में लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने खिलाड़ियों और अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल की जल, थल और वायु सेना टुकड़ियों ने भोजपुर नृत्य-गीत की शानदार प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय, जिला कबड्डी संघ की संरक्षक प्रेम प्रिया कुमारी, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, डॉ. कुमार अमित, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, लाल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार एवं संरक्षक धर्मेंद्र कुमार आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उपविजेता रहा बेगूसराय, तीसरे स्थान लखीसराय और बक्सर की टीम
शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को 51वीं बिहार स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी 2026 का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में पटना की टीम ने बेगूसराय को 40-37 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मैच आखिरी मिनट तक बेहद रोमांचक रहा और दर्शक पूरे समय अपनी सीटों से बंधे रहे। इस प्रतियोगिता में बिहार की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते 12 टीमें बाहर हो चुकी थीं। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बेगूसराय ने मेजबान लखीसराय को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने बक्सर को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच से पहले और समापन के समय मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की मौजूदगी में लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने खिलाड़ियों और अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल की जल, थल और वायु सेना टुकड़ियों ने भोजपुर नृत्य-गीत की शानदार प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय, जिला कबड्डी संघ की संरक्षक प्रेम प्रिया कुमारी, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, डॉ. कुमार अमित, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, लाल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार एवं संरक्षक धर्मेंद्र कुमार आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *