उज्जैन | मावठा गिरने, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के बाद अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। चौबीस घंटे में दिन का पारा 5 डिग्री चढ़ गया है हालांकि रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा जो कि गुरुवार के अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा जो कि गुरुवार के न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से एक डिग्री कम रहा।


