नशा मुक्ति रैली निकाली, बच्चों को दिलाई नशा न करने की शपथ

सागर| अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नशा मुक्ति व मूल्य संवर्धन आंदोलन के अंतर्गत शुक्रवार को मद्यपान निषेध दिवस पर नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं महिला मंडल के सहयोग से नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में लाइब्रेरी से जुड़े बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली गोपालगंज झंडा चौक से प्रारंभ होकर श्रीराम नगर होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न हुई। हाथों में नशा मुक्ति के संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने “नशा न करना भाई” जैसे जागरूकता गीतों और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तनुज पांडे ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों के लिए नशे के खिलाफ विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरडी शर्मा, योगेश गुप्ता, रामकुमार चौरसिया, अशोक सिंह, लखन पटेल, कमलेश रैकवार, नरेंद्र नामदेव, रामजी गुप्ता, हीरामणि विश्वकर्मा, श्याम नामदेव आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *