मौसम ने यू-टर्न लिया, दो दिनों में बारिश के आसार

मौसम ने यू-टर्न लिया, दो दिनों में बारिश के आसार

मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया। पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में शुक्रवार को ठंड और कोहरे का असर बना रहा। दिन में भी आंशिक बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के 6 से 10 जिलों में अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। इनमें मुजफ्फरपुर, सारण, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर और आसपास के जिले शामिल हैं। अगले 3 से 5 दिनों में मौसम फिर बदल सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी होगा। ठंड और हल्की नमी से गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों को लाभ होगा। मिट्टी में नमी से पैदावार बेहतर होगी। हालांकि अत्यधिक ठंड और कोहरे से आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका है। बदलाव के कारण मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया। पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में शुक्रवार को ठंड और कोहरे का असर बना रहा। दिन में भी आंशिक बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के 6 से 10 जिलों में अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। इनमें मुजफ्फरपुर, सारण, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर और आसपास के जिले शामिल हैं। अगले 3 से 5 दिनों में मौसम फिर बदल सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी होगा। ठंड और हल्की नमी से गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों को लाभ होगा। मिट्टी में नमी से पैदावार बेहतर होगी। हालांकि अत्यधिक ठंड और कोहरे से आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका है। बदलाव के कारण  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *