अब सुरक्षा ‘कवच’ के साथ ट्रेनें चलेंगी, इससे रफ्तार भी बढ़ेगी

अब सुरक्षा ‘कवच’ के साथ ट्रेनें चलेंगी, इससे रफ्तार भी बढ़ेगी

मानपुर-सरमाटांड रेलखंड से शुरुआत पूर्व मध्य रेल के 4238 किमी रूट पर सुरक्षा कवच प्रणाली लगेगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा बढ़ जाएगी। शुक्रवार को जीएम छत्रसाल सिंह के दिशा-निर्देश पर डीडीयू-प्रधानखांटा रेलखंड के 93.3 किमी लंबे मानपुर-सरमाटांड खंड पर कवच प्रणाली को चालू किया गया। इसके बाद पहली ट्रेन सासाराम इंटरसिटी का सफल परिचालन किया गया। यह तकनीक किसी भी आपात स्थिति में स्टेशन और लोको ड्राइवर को तुरंत सचेत करती है। यह टक्करों को रोकने में सक्षम है। जैसे ही ट्रैक पर दूसरी ट्रेन के आने का पता लगता है, यह लोको ड्राइवर को सचेत करती है और आवश्यकता होने पर स्वचालित ब्रेक लगा देती है।
3 मार्च तक ट्रेनों में सीटें फुल, होली में कैसे आएंगे परदेसी होली 4 मार्च को है। ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच की सीटें फुल हो चुकी हैं। 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 26 फरवरी से 3 मार्च तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। लंबी वेटिंग चल रही है। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। जिन लोगों ने अबतक टिकट बुक नहीं कराया है, उनके सामने अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। लेकिन, पूर्व मध्य रेल द्वारा अभी तक होली स्पेशल ट्रेनों की सूची नहीं जारी की गई है। दूसरा विकल्प तत्काल टिकट का है। मानपुर-सरमाटांड रेलखंड से शुरुआत पूर्व मध्य रेल के 4238 किमी रूट पर सुरक्षा कवच प्रणाली लगेगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा बढ़ जाएगी। शुक्रवार को जीएम छत्रसाल सिंह के दिशा-निर्देश पर डीडीयू-प्रधानखांटा रेलखंड के 93.3 किमी लंबे मानपुर-सरमाटांड खंड पर कवच प्रणाली को चालू किया गया। इसके बाद पहली ट्रेन सासाराम इंटरसिटी का सफल परिचालन किया गया। यह तकनीक किसी भी आपात स्थिति में स्टेशन और लोको ड्राइवर को तुरंत सचेत करती है। यह टक्करों को रोकने में सक्षम है। जैसे ही ट्रैक पर दूसरी ट्रेन के आने का पता लगता है, यह लोको ड्राइवर को सचेत करती है और आवश्यकता होने पर स्वचालित ब्रेक लगा देती है।
3 मार्च तक ट्रेनों में सीटें फुल, होली में कैसे आएंगे परदेसी होली 4 मार्च को है। ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच की सीटें फुल हो चुकी हैं। 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 26 फरवरी से 3 मार्च तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। लंबी वेटिंग चल रही है। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। जिन लोगों ने अबतक टिकट बुक नहीं कराया है, उनके सामने अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। लेकिन, पूर्व मध्य रेल द्वारा अभी तक होली स्पेशल ट्रेनों की सूची नहीं जारी की गई है। दूसरा विकल्प तत्काल टिकट का है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *