मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा फहराई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा फहराई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

शाजापुर | नगर की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में शुक्रवार को चतुर्थ वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। सिद्धिविनायक मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थापना दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया गया। सुबह क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में मंदिर प्रांगण में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा फहराई गई। इस दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन के दूसरे चरण में संध्या के समय भगवान सिद्धिविनायक की भव्य महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *