प्रतिभा का सम्मान, छात्रों को मिली गोल्डन शील्ड

भास्कर संवाददाता | माचलपुर समीप ग्राम गोघटपुर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान देखने को मिला। गोघटपुर की बेटी एवं वर्तमान में दिल्ली निवासी कॉलोनी अध्यक्ष जनप्रतिनिधि बीना पाटीदार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्डन शील्ड भेंट की गई। कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के दौरान कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी गोल्डन शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शील्ड का वितरण रामकरण पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीना पाटीदार ने कहा कि उन्होंने स्वयं गरीबी के संघर्ष को देखा है और वे चाहती हैं कि हर छात्र शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार करें। वहीं रामकरण पाटीदार ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद में आगे बढ़ना भी आज के समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *