जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद औरंगाबाद के इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 27 जनवरी से 29 जनवरी तक चली, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 150 छात्र–छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर एज वर्गों के साथ-साथ मेंस एवं वेटरन वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए गए। तीनों दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारती हैं, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद, दीपक कुमार, रवि कुमार सिंह, डॉ. यूसुफ, डॉ. राजीव, मोहम्मद फखरुद्दीन, रूस्तम अली, जावेद अख्तर, नैयर आलम, सुनील कुमार सिंह, अनुभव खेमका, रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ. अभय, जमाल खान, अंजुम बारी, जिशान अली, सोनल सिंह, चंद्रशेखर सिंह एवं अंशुल खेमका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मरगूब आलम ने आयोजन की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के ये रहे विजेता बालिका एकल मुकाबले में अंडर 11 वर्ग में अंशिका राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। वहीं बालक वर्ग में आर्या पांडेय ,अंडर- 13 वर्ग में प्रिया रानी व प्रतिक कुमार सिंह ,अंडर-16 वर्ग बालिका एकल प्रतियोगिता में प्रिय रानी व डबल मुकाबले में बेदांशिक राय व अदिति रतनागर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग में आदिया रंजन व डबल मुकाबले में आदिया रंजन व पीयूष सिसोदिया ने विजयी हासिल की। अंडर 19 वर्ग के एकल मुकाबले में मो. शानुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं डबल मुकाबले में मो.शानुद्दीन व मो.शाहीब विजेता टीम रहे। वेटरन्स 35 वर्ग वर्ग के एकल मुकाबले में ज़िशान अली ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अतिथियों डबल मुकाबले में जिशान अली व अभिषेक रवि विजेता रहे।वेटरन्स 45 वर्ष वर्ग एकल प्रतियोगिता में सुनील कुमार सिंह ने बाज़ी मारकर विजेता का खिताब हासिल किया। डबल वर्ग के मुकाबले में गौरव अकेला व जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद औरंगाबाद के इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 27 जनवरी से 29 जनवरी तक चली, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 150 छात्र–छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर एज वर्गों के साथ-साथ मेंस एवं वेटरन वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए गए। तीनों दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारती हैं, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद, दीपक कुमार, रवि कुमार सिंह, डॉ. यूसुफ, डॉ. राजीव, मोहम्मद फखरुद्दीन, रूस्तम अली, जावेद अख्तर, नैयर आलम, सुनील कुमार सिंह, अनुभव खेमका, रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ. अभय, जमाल खान, अंजुम बारी, जिशान अली, सोनल सिंह, चंद्रशेखर सिंह एवं अंशुल खेमका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मरगूब आलम ने आयोजन की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के ये रहे विजेता बालिका एकल मुकाबले में अंडर 11 वर्ग में अंशिका राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। वहीं बालक वर्ग में आर्या पांडेय ,अंडर- 13 वर्ग में प्रिया रानी व प्रतिक कुमार सिंह ,अंडर-16 वर्ग बालिका एकल प्रतियोगिता में प्रिय रानी व डबल मुकाबले में बेदांशिक राय व अदिति रतनागर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग में आदिया रंजन व डबल मुकाबले में आदिया रंजन व पीयूष सिसोदिया ने विजयी हासिल की। अंडर 19 वर्ग के एकल मुकाबले में मो. शानुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं डबल मुकाबले में मो.शानुद्दीन व मो.शाहीब विजेता टीम रहे। वेटरन्स 35 वर्ग वर्ग के एकल मुकाबले में ज़िशान अली ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं अतिथियों डबल मुकाबले में जिशान अली व अभिषेक रवि विजेता रहे।वेटरन्स 45 वर्ष वर्ग एकल प्रतियोगिता में सुनील कुमार सिंह ने बाज़ी मारकर विजेता का खिताब हासिल किया। डबल वर्ग के मुकाबले में गौरव अकेला व जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *