सीसीटीवी निगरानी में होगी इंटर परीक्षा, एक बेंच पर बैठेंगे दो परीक्षार्थी

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद औरंगाबाद समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में शुक्रवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम अभिलाषा शर्मा व एसपी अंबरिश राहुल ने की।बैठक में जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सदर अनुमंडल, औरंगाबाद में कुल 25 परीक्षा केंद्र तथा दाउदनगर अनुमंडल में भी 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले भर में कुल 39,696 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे अनिवार्य रूप से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अथवा पुलिसकर्मी के पास मोबाइल फोन पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा केंद्र पर प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व यानी पूर्वाह्न 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच अनिवार्य की गई है। सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद औरंगाबाद समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में शुक्रवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम अभिलाषा शर्मा व एसपी अंबरिश राहुल ने की।बैठक में जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सदर अनुमंडल, औरंगाबाद में कुल 25 परीक्षा केंद्र तथा दाउदनगर अनुमंडल में भी 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले भर में कुल 39,696 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे अनिवार्य रूप से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अथवा पुलिसकर्मी के पास मोबाइल फोन पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा केंद्र पर प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व यानी पूर्वाह्न 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच अनिवार्य की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *