शहीद दिवस पर एसएन सिन्हा कॉलेज में एनएसएस का कार्यक्रम आयोजित

शहीद दिवस पर एसएन सिन्हा कॉलेज में एनएसएस का कार्यक्रम आयोजित

सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. निहारिका एवं कॉर्डिनेटर डॉ. संजीव रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. निहारिका ने कहा कि शहीद दिवस उन वीर सपूतों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया। शहीद दिवस को रचनात्मक रूप से मनाने के उद्देश्य से भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजकुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में सुशांत एवं प्रिंस को पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच संचालन सीनियर स्वयंसेवक बुशरा परवीन ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सधे हुए अंदाज में किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में रौनक, ध्रुव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।शहीद दिवस के सफल आयोजन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने एनएसएस इकाई को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. निहारिका एवं कॉर्डिनेटर डॉ. संजीव रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. निहारिका ने कहा कि शहीद दिवस उन वीर सपूतों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया। शहीद दिवस को रचनात्मक रूप से मनाने के उद्देश्य से भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजकुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में सुशांत एवं प्रिंस को पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच संचालन सीनियर स्वयंसेवक बुशरा परवीन ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सधे हुए अंदाज में किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में रौनक, ध्रुव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।शहीद दिवस के सफल आयोजन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने एनएसएस इकाई को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *