आजमगढ़ में जमकर मारपीट सामने आया वीडियो:प्रधानी के चुनाव की चर्चा के बीच हुई मारपीट जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में जमकर मारपीट सामने आया वीडियो:प्रधानी के चुनाव की चर्चा के बीच हुई मारपीट जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के उलमापुर गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर आपस में दो पक्षों के बीच कहां सुनी के बाद जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट करें वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक पक्ष की बड़ी संख्या में लोग दूसरे पक्ष के व्यक्ति की जमकर पिटाई कर रहे हैं। इसके साथी गाली गलौज भी करते नजर आ रहे हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की पुलिस ने मामले का संज्ञान में लिया। इसके साथ इस पूरे मामले में कार्रवाई करने का निर्देश थाने के प्रभारी को दिया गया है। पुलिस मामले में शिकायती पत्र लेकर मुकदमा दर्ज करने की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच का निर्देश जीवनपुर थाने के प्रभारी को दे दिया गया। पुलिस पीड़ित की तरफ से शिकायत लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। जिले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी बड़ी संख्या में इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *