शराब पार्टी के दौरान युवक फांसी के फंदे पर लटका:दोस्त ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा, अस्पताल में कराया भर्ती, लोगों में आक्रोश

शराब पार्टी के दौरान युवक फांसी के फंदे पर लटका:दोस्त ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा, अस्पताल में कराया भर्ती, लोगों में आक्रोश

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। ऐन मौके पर दोस्त पहुंच गया और उसने दरवाजा तोड़कर युवक का नीचे उतार लिया। लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी है। पहले एक नजर पूरे मामले पर
मेडिकल थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक आता है। यहां किराए के मकान में कई दोस्त एक साथ रहते चले आ रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगा ली। फंदे पर झूल रहे दोस्त को देखकर वहां मौजूद अन्य युवक ने शोर मचा दिया। इसके बाद आस पास के लोगों की भी भीड़ लग गई। पुलिस से पहले ही युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। शराब पार्टी के दौरान हुई वारदात
बताया जाता है कि इस मकान में पांच दोस्त रहते हैं। जिस वक्त यह वारदात हुई, उससे कुछ देर पहले तक यहां इन दोस्तों की शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद युवक अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। युवक की पहचान खतौली निवासी हर्ष के रूप में हुई है। लोग बोले- आए दिन होता था हंगामा
लोगों के सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग युवक को अस्पताल ले जाकर भर्ती करा चुके थे। लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अकसर इस मकान में हंगामा और शोर शराबा होता रहता था। शराब पार्टी तो लगभग हर रोज ही होती थी। पुलिस से पहले ही साफ किया कमरा
शोर सुनकर लोग जब कमरे पर पहुंचे तो वहां की हालत बहुत खराब थी। लोगों ने पुलिस बुलाने पर जोर दिया, जिसके बाद इन युवकों ने कमरे को पूरी तरह साफ कर दिया। लोगों का कहना है कि संभवत: शराब पार्टी के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ, जिसमें युवक ने फांसी लगा ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *