राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी “सृजन-4” का आयोजन

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी “सृजन-4” का आयोजन

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की चित्रकला विभाग की छात्राओं की ओर से तैयार चित्रों की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी ‘सृजन-4’ का आयोजन शुक्रवार को कला दीर्घा में किया गया।

प्रदर्शनी में छात्राओं के बनाए गए 34 चित्र प्रदर्शित किए गए, जिनमें भारतीय परंपरागत कलाओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम परंपरागत भारतीय कलाएं मधुबनी, पिथौरा और गोंड़ रखी गई।

छात्राओं ने आकर्षक रंगों और सृजनात्मक कल्पना के माध्यम से मनमोहक चित्रों का निर्माण किया। अधिकांश चित्र प्रकृति से प्रेरित रहे, जिनमें रंगों का संतुलन और भावों की अभिव्यक्ति विशेष रूप से सराहनीय रही।

मुख्य अतिथि एडीएम सिटी कोटा कृष्णा शुक्ला रही। विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी नियति शर्मा एवं प्रो. विजय कुमार पंचोली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की।

मुख्य अतिथि कृष्णा शुक्ला ने छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की। शर्मा ने कहा कि कला के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। मंच संचालन डॉ. दीप्ति जोशी ने किया। अंत में डॉ. प्रियंका वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *