वास्तुकला छात्रों ने किया केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण

वास्तुकला छात्रों ने किया केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण

ग्वालियर. वास्तुकला अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग दिल्ली के 19 छात्रों और गुजरात के 7 छात्रों ने महाराज बाड़ा स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को पुस्तकालय के महत्व, उसकी उपयोगिता और किताबों के उचित रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोडऩा और अध्ययनशील वातावरण के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझते हुए विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। इस भ्रमण से छात्रों में अध्ययन और शोध के प्रति रुचि बढ़ी, साथ ही पुस्तकालय के उपयोग को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा ने छात्रों को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं जैसे आरएफआईडी गेट्स, बुक शॉर्टिंग मशीन, कंप्यूटर लैब, डिजिटल स्रोत, किड्स जोन आदि के बारे में बताया। साथ ही, पुस्तकालय की सदस्यता और इससे जुडऩे के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में विवेक कुमार सोनी (प्रबंधक, शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय), आकाश पाल, शिवम शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *