सीवान रोजगार शिविर में 10 दिव्यांग का सिलेक्शन:नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर में मिला अवसर, योजनाओं के बारे में दी जानकारी

सीवान रोजगार शिविर में 10 दिव्यांग का सिलेक्शन:नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर में मिला अवसर, योजनाओं के बारे में दी जानकारी

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय भी. एम. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, सीवान के प्रांगण में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा दिव्यांग (निःशक्त) जनों के लिए एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह द्वारा करुणा शंकर, डीपीएम, जीविका को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला नियोजनालय, सीवान रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय की ओर से निशुल्क स्टडी किट उपलब्ध कराई जाती है। संबंधित पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री का अध्ययन किया जा सकता इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास घर पर पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कार्यालय परिसर में सी.आई.सी. (कैरियर इंफॉर्मेशन सेंटर) संचालित है, जहां बैठकर प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री का अध्ययन किया जा सकता है। कार्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है, जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। डीआरसीसी में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया डीपीएम जीविका करुणा शंकर ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजन स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्वरोजगार के लिए ऋण एवं लघु उद्योग स्थापित करने से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। डीआरसीसी के आईटी सुपरवाइजर द्वारा डीआरसीसी में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विभिन्न पदों के लिए दिव्यांग आवेदकों का साक्षात्कार लिया शिविर में यूथ फॉर जॉब, पटना के नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए दिव्यांग आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 104 बायोडाटा प्राप्त किए गए, जबकि 10 दिव्यांग अभ्यर्थियों का ऑन-स्पॉट औपबंधिक रूप से चयन किया गया। कार्यक्रम में यूथ फॉर जॉब पटना के एचआर अंकुर कुमार सहित विनोद कुमार, अभिषेक रंजन, कामेश्वर, राहुल एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय भी. एम. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, सीवान के प्रांगण में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा दिव्यांग (निःशक्त) जनों के लिए एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह द्वारा करुणा शंकर, डीपीएम, जीविका को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला नियोजनालय, सीवान रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय की ओर से निशुल्क स्टडी किट उपलब्ध कराई जाती है। संबंधित पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री का अध्ययन किया जा सकता इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास घर पर पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कार्यालय परिसर में सी.आई.सी. (कैरियर इंफॉर्मेशन सेंटर) संचालित है, जहां बैठकर प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री का अध्ययन किया जा सकता है। कार्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है, जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। डीआरसीसी में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया डीपीएम जीविका करुणा शंकर ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजन स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्वरोजगार के लिए ऋण एवं लघु उद्योग स्थापित करने से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। डीआरसीसी के आईटी सुपरवाइजर द्वारा डीआरसीसी में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विभिन्न पदों के लिए दिव्यांग आवेदकों का साक्षात्कार लिया शिविर में यूथ फॉर जॉब, पटना के नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए दिव्यांग आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 104 बायोडाटा प्राप्त किए गए, जबकि 10 दिव्यांग अभ्यर्थियों का ऑन-स्पॉट औपबंधिक रूप से चयन किया गया। कार्यक्रम में यूथ फॉर जॉब पटना के एचआर अंकुर कुमार सहित विनोद कुमार, अभिषेक रंजन, कामेश्वर, राहुल एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *