पूर्णिया में स्मैकरों के गिरोह का एक धंधेबाज गिरफ्तार:नशेड़ियों से स्मैक के एवज में खरीदता था चोरी का मोबाइल, 11 फोन के साथ धंधेबाज को दबोचा

पूर्णिया में स्मैकरों के गिरोह का एक धंधेबाज गिरफ्तार:नशेड़ियों से स्मैक के एवज में खरीदता था चोरी का मोबाइल, 11 फोन के साथ धंधेबाज को दबोचा

पूर्णिया में पुलिस ने स्मैकरों के गिरोह के एक धंधेबाज को पकड़ा है। शातिर नशेड़ियों को स्मैक उपलब्ध कराता और उसके एवज में स्मैकरो से चोरी के मोबाइल खरीदता था। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए धंधेबाज ने खुद इसका खुलासा किया है। मामला चम्पानगर थाना से जुड़ा है। पुलिस ने धंधेबाज को 11 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। धंधेबाज की पहचान चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंघिया वार्ड 6 निवासी सुरेन्द्र सहनी के रूप में हुई है। पुलिस को देख खिड़की से कूदकर भागने लगा आरोपी घटना की जानकारी देते हुए सदर 2 SDPO राजेश कुमार ने बताया कि चम्पानगर थाना के एस आई महादेव रविदास संध्या गश्ती के दौरान अररिया सिविल कोर्ट से सम्मन लेकर चम्पानगर के सिंघिया वार्ड 6 सुरेन्द्र सहनी के घर गए थे। जैसे ही पुलिस बल के साथ सुरेन्द्र सहनी घर पहुंचे, कि वो पुलिस को देखते ही खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि वो भागने में कामयाब होता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में बोला- स्मैकरों से चोरी की गई मोबाइल खरीदता हूं पुलिस ने सुरेन्द्र से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि वो स्मैकरों से चोरी की गई मोबाइल और अन्य समान खरीदता है। इसके बदले में स्मैकरों को स्मैक मुहैया कराता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से एक आई फोन, चार अलग-अलग कम्पनी के एंड्रॉयड मोबाइल और 6 कीपेड मोबाइल बरामद किया है। ये मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त स्मैकरों के गिरोह का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की तफ्तीश के पकड़े गए धंधेबाज का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिन पर जांच जारी है। पूर्णिया में पुलिस ने स्मैकरों के गिरोह के एक धंधेबाज को पकड़ा है। शातिर नशेड़ियों को स्मैक उपलब्ध कराता और उसके एवज में स्मैकरो से चोरी के मोबाइल खरीदता था। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए धंधेबाज ने खुद इसका खुलासा किया है। मामला चम्पानगर थाना से जुड़ा है। पुलिस ने धंधेबाज को 11 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। धंधेबाज की पहचान चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंघिया वार्ड 6 निवासी सुरेन्द्र सहनी के रूप में हुई है। पुलिस को देख खिड़की से कूदकर भागने लगा आरोपी घटना की जानकारी देते हुए सदर 2 SDPO राजेश कुमार ने बताया कि चम्पानगर थाना के एस आई महादेव रविदास संध्या गश्ती के दौरान अररिया सिविल कोर्ट से सम्मन लेकर चम्पानगर के सिंघिया वार्ड 6 सुरेन्द्र सहनी के घर गए थे। जैसे ही पुलिस बल के साथ सुरेन्द्र सहनी घर पहुंचे, कि वो पुलिस को देखते ही खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि वो भागने में कामयाब होता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में बोला- स्मैकरों से चोरी की गई मोबाइल खरीदता हूं पुलिस ने सुरेन्द्र से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि वो स्मैकरों से चोरी की गई मोबाइल और अन्य समान खरीदता है। इसके बदले में स्मैकरों को स्मैक मुहैया कराता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से एक आई फोन, चार अलग-अलग कम्पनी के एंड्रॉयड मोबाइल और 6 कीपेड मोबाइल बरामद किया है। ये मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त स्मैकरों के गिरोह का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की तफ्तीश के पकड़े गए धंधेबाज का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिन पर जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *