जहांगीर- शाहजहां ने अपनी बेगम को गिफ्ट किया था जो हार, अब विदेशी एक्ट्रेस फिल्म प्रमोशन में पहनकर पहुंची वही

जहांगीर- शाहजहां ने अपनी बेगम को गिफ्ट किया था जो हार, अब विदेशी एक्ट्रेस फिल्म प्रमोशन में पहनकर पहुंची वही

Hollywood Actress: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मार्गो रॉबी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ (Wuthering Heights) को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस समय उनकी फिल्म से ज्यादा शोर उस बेशकीमती नेकलेस का है, जिसे पहनकर वो हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रेड कार्पेट पर उतरीं। इस नेकलेस का नाम सुनते ही भारत में भी इंटरनेट पर तहलका मच गया है, क्योंकि इस हार का सीधा नाता भारत के ‘ताजमहल’ और मुगल इतिहास से है।

आखिर क्या है ‘ताजमहल डायमंड नेकलेस’? (Margot Robbie Stuns In Elizabeth Taylor Rs 74 Crore Taj Mahal Diamond Necklace)

35 साल की ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस मार्गो रॉबी जब एक स्टनिंग स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर कैमरे के सामने आईं, तो सबकी नजरें उनके गले में मौजूद दिल के आकार (Heart Shape) वाले एक नेकलेस पर टिक गईं। इसे ‘ताजमहल डायमंड नेकलेस’ कहा जाता है। यह हार जेड स्टोन, माणिक और हीरों से जड़ा हुआ है। इस हार की सबसे खास बात यह है कि इस पर फारसी भाषा में ‘Love is Everlasting’ (प्यार शाश्वत है) लिखा हुआ है।

Margot Robbie Stuns In Elizabeth Taylor Rs 74 Crore Taj Mahal Diamond Necklace

मुगलों से क्या है इसका इस नेकलेस का सीधा कनेक्शन

इस हार का इतिहास सदियों पुराना और बेहद शाही है। बताया जाता है कि यह हार सबसे पहले मुगल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को तोहफे में दिया था। बाद में यह विरासत के तौर पर उनके बेटे शाहजहां को मिला। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए अपना प्यार जताते हुए यह हार उन्हें भेंट कर दिया था। मुमताज के निधन के बाद जब उनकी याद में ताजमहल बना, तो इस हार का नाम भी ‘ताजमहल डायमंड’ पड़ गया। बाद में फेमस ज्वेलरी ब्रांड ‘कार्टियर’ ने इसे अपनी विंटेज कलेक्शन का हिस्सा बनाया।

एलिजाबेथ टेलर का भी रहा है इससे नाता (Margot Robbie wears Elizabeth Taylor Cartier Taj Mahal diamond necklace)

हॉलीवुड की पुरानी और दिग्गज अदाकारा एलिजाबेथ टेलर को कीमती गहनों का बहुत शौक था। उनके 40वें जन्मदिन पर उनके पति रिचर्ड बर्टन ने उन्हें यही ‘ताजमहल नेकलेस’ गिफ्ट किया था। एलिजाबेथ के निधन के बाद इस हार की नीलामी हुई और अब सालों बाद मार्गो रॉबी इसे पहनकर दुनिया के सामने आई हैं। मार्गो ने रेड कार्पेट पर कहा, “इसे पहनकर ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने गले में एक रूमानी इतिहास को सजाया हुआ है।”

Margot Robbie Stuns In Elizabeth Taylor Rs 74 Crore Taj Mahal Diamond Necklace

74 करोड़ रुपये है इस नेकलेस की कीमत

इतिहास की इस नायाब निशानी की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नेकलेस की कीमत लगभग 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 74 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कीमत न केवल इसमें लगे हीरों और रत्नों की है, बल्कि उस ऐतिहासिक विरासत की भी है जो जहांगीर, शाहजहां और मुमताज महल से जुड़ी है।

मार्गो का ‘क्लासी’ लुक

मार्गो रॉबी ने इस ऐतिहासिक हार के साथ एक तीन रंगों वाला (Three-shade) स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। उनकी ड्रेस का डिजाइन ऐसा था कि पूरा ध्यान उनके नेकलेस और कंधों पर रहे। साथ में हीरे के छोटे इयररिंग्स पहनकर उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। 2023 में ‘बार्बी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली मार्गो एक बार फिर अपनी चॉइस और फैशन सेंस से दुनिया को अपना मुरीद बनाने में कामयाब रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *