सिर्फ 2 मैच जीतने वाली UPW भी प्लेऑफ में बना सकती है जगह, MI, DC और GG के भी खुले रास्तें, यहां समझें पूरा समीकरण

सिर्फ 2 मैच जीतने वाली UPW भी प्लेऑफ में बना सकती है जगह, MI, DC और GG के भी खुले रास्तें, यहां समझें पूरा समीकरण

WPL 2026 Playoff Scenario: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब बची हुई दो प्लेऑफ की जगहों के लिए चार टीमें दावेदार हैं। मतलब अभी भी सभी टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हुए हैं। गुजरात जायंट्स के सात मैचों में 8 अंक हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के सात मैचों में 6 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी सात मैचों में 6 अंक हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स के सात मैचों में 4 अंक हैं, लेकिन यह टीम भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। चलिए जानते हैं कैसे।

सबसे पहले दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात जायंट्स की बात करते हैं, जिसका आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होना है। अगर यह मुकाबला मुंबई इंडियंस जीत लेती है तो भी गुजरात जायंट्स के 8 अंक रहेंगे और मुंबई इंडियंस के भी 8 अंक हो जाएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अगर यह मैच यूपी वॉरियर्स जीत जाती है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स के भी 6 अंक रह जाएंगे।

गुजरात की रास सबसे आसान

हालांकि इन चारों टीमों का नेट रन रेट आपस में इतना करीब है कि कोई भी टीम आगे निकल सकती है। यही वजह है कि चारों टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हुए हैं। अगर यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस अपना-अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती हैं तो गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी और दिल्ली कैपिटल्स व यूपी वॉरियर्स बाहर हो जाएंगी। मतलब यूपी जीतकर भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

इसके अलावा, अगर गुजरात जायंट्स अपना मुकाबला जीत जाती है तो मुंबई इंडियंस के 6 अंक रह जाएंगे और गुजरात जायंट्स के 10 अंक हो जाएंगे। ऐसे में गुजरात जायंट्स एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो उसका नेट रन रेट और खराब हो जाएगा। फिर मुंबई और दिल्ली में से जिसका भी नेट रन रेट बेहतर होगा, वही टीम क्वालीफाई करेगी।

UPW कैसे करेगी क्वालीफाई?

हालांकि अगर दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है तो गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स क्वालीफाई कर जाएंगी। दिल्ली के क्वालिफिकेशन का एक ही रास्ता है कि गुजरात जायंट्स अपना आखिरी मुकाबला जीत जाए और दिल्ली यूपी के खिलाफ जीत दर्ज करे।

यूपी वॉरियर्स के प्लेऑफ में जगह बनाने के समीकरण की बात करें तो इसके लिए भी एक ही रास्ता है। गुजरात जायंट्स अपना आखिरी मुकाबला न सिर्फ जीत ले बल्कि मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हरा दे और यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीत जाए। तभी यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *