कुशीनगर में चक्की में फंसकर किशोर की मौत:चक्की पर गया था गेहूं पिसवाने, पट्टे में फंसने से गई जान

कुशीनगर में चक्की में फंसकर किशोर की मौत:चक्की पर गया था गेहूं पिसवाने, पट्टे में फंसने से गई जान

कुशीनगर में शुक्रवार को गेहूं पिसवाने आए किशोर राकेश की चक्की मशीन के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश (13 वर्ष) पुत्र योगेंद्र सिंह गेहूं पिसवाने के लिए अनिल गुप्ता की चक्की पर आया था। चक्की में काम के दौरान अचानक उसका कपड़ा मशीन के खुले पट्टे में फंस गया। देखते ही देखते किशोर मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। राकेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों में गहरा दुख है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *