फंदे से झूलती मिली ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर की पत्नी:पति संग सीरियल देख रही थी, अचानक कमरे में जाकर लगाई फांसी; मां की मौत से डिप्रेशन में थी

फंदे से झूलती मिली ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर की पत्नी:पति संग सीरियल देख रही थी, अचानक कमरे में जाकर लगाई फांसी; मां की मौत से डिप्रेशन में थी

पूर्णिया में ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर (BCO) की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव ससुराल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। सुसाइड से पहले वो पति के साथ घर में बैठकर सीरियल देख रही थी, अचानक वहां से उठकर कमरे में गई और फिर ये ख़ौफनाक कदम उठा लिया। 10 साल पहले ही युवती की शादी हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। घर वालों का कहना है कि मां की मौत से ही वो डिप्रेशन में थी। महिला ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड स्थित एक किराए के मकान की है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खगड़िया के महेशखूंट की रहने वाली थी महिला मृत महिला की पहचान मन्नू कुमारी 30 के रूप में हुई है। उनके पति चंदन कुमार वर्तमान में बीकोठी प्रखंड में ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मन्नू मूल रूप से खगड़िया जिले के महेशखूंट की रहने वाली थीं, जबकि उनका मायका बेगूसराय जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के सौराही गांव में है। घटना की जानकारी देते हुए युवती के ससुर और सेवानिवृत्त एएसआई शिवशंकर पासवान और पिता रामबालक पासवान ने बताया शुक्रवार की सुबह घर में सब कुछ सामान्य था। मन्नू अपने पति के साथ टीवी देख रही थीं। इसी दौरान सिर दर्द होने की बात कहकर अचानक कमरे में चली गईं। जब काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं और फोन कॉल का भी जवाब नहीं मिला, तो संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसके बाद पति ने घरवालों की मदद से दरवाजा तोड़ा। जब तक फंदे से उतारा जाता, महिला की मौत हो चुकी थी कमरे के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। मन्नू कुमारी का शव पंखे से फंदे के सहारे झूल रहा था। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि मन्नू पिछले करीब एक साल से मानसिक तनाव में थीं। एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। परिजन किसी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं हालांकि, पुलिस जमीन से जुड़े एक पुराने मामले समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पटना में खरीदी गई जमीन को लेकर भी परिवार में चर्चा हुई थी, लेकिन परिजन किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाना की एसआई नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर (BCO) की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव ससुराल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। सुसाइड से पहले वो पति के साथ घर में बैठकर सीरियल देख रही थी, अचानक वहां से उठकर कमरे में गई और फिर ये ख़ौफनाक कदम उठा लिया। 10 साल पहले ही युवती की शादी हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। घर वालों का कहना है कि मां की मौत से ही वो डिप्रेशन में थी। महिला ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड स्थित एक किराए के मकान की है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खगड़िया के महेशखूंट की रहने वाली थी महिला मृत महिला की पहचान मन्नू कुमारी 30 के रूप में हुई है। उनके पति चंदन कुमार वर्तमान में बीकोठी प्रखंड में ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मन्नू मूल रूप से खगड़िया जिले के महेशखूंट की रहने वाली थीं, जबकि उनका मायका बेगूसराय जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के सौराही गांव में है। घटना की जानकारी देते हुए युवती के ससुर और सेवानिवृत्त एएसआई शिवशंकर पासवान और पिता रामबालक पासवान ने बताया शुक्रवार की सुबह घर में सब कुछ सामान्य था। मन्नू अपने पति के साथ टीवी देख रही थीं। इसी दौरान सिर दर्द होने की बात कहकर अचानक कमरे में चली गईं। जब काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं और फोन कॉल का भी जवाब नहीं मिला, तो संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसके बाद पति ने घरवालों की मदद से दरवाजा तोड़ा। जब तक फंदे से उतारा जाता, महिला की मौत हो चुकी थी कमरे के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। मन्नू कुमारी का शव पंखे से फंदे के सहारे झूल रहा था। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि मन्नू पिछले करीब एक साल से मानसिक तनाव में थीं। एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। परिजन किसी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं हालांकि, पुलिस जमीन से जुड़े एक पुराने मामले समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पटना में खरीदी गई जमीन को लेकर भी परिवार में चर्चा हुई थी, लेकिन परिजन किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाना की एसआई नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *