मणिकर्णिका-घाट पर सांसद रामजी लाल ने देखी तोड़फोड़ की सच्चाई:बोले – राष्ट्रपति विरासतों की पैरोकार, भाजपा काशी में तोड़ रही प्राचीन घाट

मणिकर्णिका-घाट पर सांसद रामजी लाल ने देखी तोड़फोड़ की सच्चाई:बोले – राष्ट्रपति विरासतों की पैरोकार, भाजपा काशी में तोड़ रही प्राचीन घाट

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने गंगाघाट जाकर नाव से मणिकर्णिका घाट का भ्रमण कियाl विगत दिनों तोड़ी गई मूर्तियों वाले स्थान का जायजा लिया। इसके बाद वापस आते समय भैंसासुर घाट पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि मणिकर्णिका घाट प्रकरण पर सरकार अपनी गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा टूटी हुई मूर्तियों को एआई जनित बताया जाना तथ्यों से परे है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा – राष्ट्रपति सदन में अपने भाषण में विरासतों को सजोनें और बचाने की बात कह रही हैं और भाजपा उसे नष्ट करने का काम कर रही है। पिछले दिनों रोका गया था डेलीगेशन वाराणसी में बीते दिनों सपा के डेलीगेशन को मणिकर्णिका घाट नहीं जाने दिया गया था। वहीं शुक्रवार को सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने नाव से मणिकर्णिका घाट का अवलोकन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा – इस सरकार में कोई भी जनप्रतिनिधि कहीं जाना चाहता और तथ्य हासिल करना चाहता है तो उसे रोक लिया जाता है। मौके के मौजूदा हालात अगर कोई जानना चाहता तो उसे रोकने का क्या औचित्य है लेकिन ऐसा हो रहा है। राष्ट्रपति कह रहीं विरासत बचाओ, भाजपा कह रही हटाओ सपा सांसद ने कड़े शब्दों में कहा – संसद में देश की राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा है कि यह सरकार देश की विरासत को बचाने का काम कर रही है। लेकिन उसके उलट देश की जो विरासत है उसे बर्बाद और नष्ट करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। यह किसी से छुपा नहीं है कि वाराणसी में जहां तोड़फोड़ हुई वहां क्या था। और वहां क्या हो सकता है। मूर्ती पर बुलडोजर चलाना गलत सपा सांसद ने कहा – अहिल्याबाई होल्कर का योगदान पूरे देश की संस्कृति विरासत को बचाने में है। अहिल्याबाई ने काशी में श्री काशी विश्वनाथ का जीर्णोद्घार किया। वहीं अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा बनाए गए मंदिरों पर बुलडोजर चलाया गया। यह अफसोसजनक है। सरकार जानबूझकर तीर्थस्थल और धार्मिकस्थलों को नष्ट कर रही है जिससे हमारी विरासत बची हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *