जम्मू रूट पर फिर ब्रेक, मुंबई की राह भी मुश्किल:साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब फिरोजपुर तक ही चलेगी, मुंबई रूट की दो ट्रेनें शनिवार को होंगी लेट

जम्मू रूट पर फिर ब्रेक, मुंबई की राह भी मुश्किल:साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब फिरोजपुर तक ही चलेगी, मुंबई रूट की दो ट्रेनें शनिवार को होंगी लेट

रेलवे ने जम्मू और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है। जम्मू संभाग में पुल पर आई तकनीकी खामी के चलते रेलवे ने साबरमती-जम्मूतवी और भावनगर-उधमपुर ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पश्चिम रेलवे में तकनीकी कार्य के कारण शनिवार (31 जनवरी) को जोधपुर और हनुमानगढ़ से मुंबई जाने वाली दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। ब्रिज संख्या 17 में तकनीकी खामी, रद्दीकरण बढ़ा जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में कठुआ और माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आ गई है। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर कुछ ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया था, जिसकी अवधि अब बढ़ाई जा रही है। ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द: फिरोजपुर तक ही जाएगी साबरमती एक्सप्रेस: शनिवार को मुंबई जाने वाली ट्रेनें 30 मिनट रेगुलेट डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के सफाले-केलवे रोड रेलखंड पर ब्रिज संख्या 114 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका असर शनिवार, 31 जनवरी को संचालित होने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दिन पश्चिम रेलवे क्षेत्र में निम्नलिखित दो ट्रेनें 30-30 मिनट रेगुलेट (देरी से) रहेंगी: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *