सुनेत्रा पवार ही बनेंगी डिप्टी सीएम, NCP के कद्दावर नेता ने कर दिया ऐलान; बताया इस दिन लेंगी शपथ

सुनेत्रा पवार ही बनेंगी डिप्टी सीएम, NCP के कद्दावर नेता ने कर दिया ऐलान; बताया इस दिन लेंगी शपथ

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के महज दो दिन बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आया है। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि उन्होंने और प्रफुल्ल तटकरे, मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने कल (शुक्रवार) ही शपथ ग्रहण समारोह सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने की बात की।

सीएम देवेंद्र ने कर दी हां

भुजबल ने बताया, सीएम ने कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। भुजबल ने आगे कहा, किसी की मौत पर कभी तीन दिन, कभी दस दिन का शोक मनाया जाता है, उस दौरान लोग घर से बाहर नहीं निकलते। लेकिन यहां तटकरे और प्रफुल्ल भाई खुद देख रहे हैं। फैसला 1-2 घंटे में आ सकता है।

सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज

यह बयान ऐसे समय आया है जब NCP में सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज हो रही है। पार्टी नेता अजित पवार की विरासत को बचाने और महायुति सरकार में प्रभाव बनाए रखने के लिए इस पद को परिवार या वफादार नेता के पास रखना चाहते हैं।

फिलहाल शपथ ग्रहण कल होने की संभावना मजबूत दिख रही है, लेकिन शोक की भावना को देखते हुए अंतिम फैसला जल्द ही सामने आएगा। यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलाव का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *