School Holidays In February: जनवरी का महीना अब लगभग खत्म होने को है। ठंड, त्योहार और विंटर वेकेशन की वजह से बच्चों को इस बार स्कूल से लंबा ब्रेक मिला। कई राज्यों में तो भीषण ठंड के कारण आखिरी हफ्ते तक स्कूल बंद रखने का फैसला भी लिया गया। दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे इलाकों में 27 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी रही, जिससे बच्चों को राहत मिली। अब सवाल यही है कि जनवरी के बाद क्या? ऐसे में माता-पिता और छात्र फरवरी महीने की छुट्टियों को लेकर पहले से जानना चाहते हैं। आइये जानते हैं फरवरी में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाला है।
School Closed: फरवरी में स्कूलों की छुट्टी
हर साल की तरह 2026 में भी फरवरी के महीने में कुछ खास मौकों पर स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि यह साफ कर देना जरूरी है कि छुट्टियां राज्य, जिला और स्कूल बोर्ड के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के नियम भी एक जैसे नहीं होते। इसलिए इसे संभावित छुट्टियों की लिस्ट मानें, अंतिम फैसला स्कूल प्रशासन का ही होगा। फरवरी में छुट्टियां आमतौर पर धार्मिक पर्व, राष्ट्रीय महत्व के दिन, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से रहती हैं।
School Holidays In February: देखें पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन / अवसर |
|---|---|
| 1 फरवरी 2026 | गुरु रविदास जयंती |
| 8 फरवरी 2026 | रविवार |
| 12 फरवरी 2026 | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
| 14 फरवरी 2026 | दूसरा शनिवार |
| 15 फरवरी 2026 | महाशिवरात्रि |
| 19 फरवरी 2026 | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार |
| 28 फरवरी 2026 | चौथा शनिवार |


