भागलपुर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मामला बाइपास थाना क्षेत्र के बैजनी फुलवरिया गांव का है। मृतक की पहचान महेश्वर कुमार के पुत्र दौलत दास (22) के तौर पर की गई है। उन्हें गंभीर अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता महेश्वर कुमार ने बताया कि गुरुवार को बेटा मजदूरी करने के लिए गांव में ही गया था। देर रात 8 बजे घर लौटा। स्थिति ठीक नहीं थी, पेट में तेज दर्द, वोमिटिंग और बाथरूम हो रहा था। महेश्वर कुमार ने बताया कि बेटे के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। हालत गंभीर हुई तो मायागंज में एडमिट कराया महेश्वर ने बताया कि जब तक हम लोग कुछ समझ पाते बेटे की हालत खराब हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। रातभर उसका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के मुताबिक, दौलत दास ने कहां से शराब पी, इसकी जानकारी मुझे नहीं है, मैंने पूछा भी था लेकिन वो इस हाल में नहीं था कि कुछ बता पाता। उन्होंने कहा कि मुझे ये भी नहीं पता कि वो देर रात कहां से आया था, किसके पास रूका था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहले कभी शराब नहीं पीता था, पहली बार ऐसी हालत में घर आया था। भतीजा बोला- चाचा ने जहर खाया, पुलिस बोली- पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था उधर, मृतक के भतीजे ने कहा कि चाचा ने जहर खा लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना को लेकर बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दौलत राम मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपती को एक बच्चा भी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी अस्पताल पहुंची थी, लेकिन मीडिया से बातचीत से इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। भागलपुर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मामला बाइपास थाना क्षेत्र के बैजनी फुलवरिया गांव का है। मृतक की पहचान महेश्वर कुमार के पुत्र दौलत दास (22) के तौर पर की गई है। उन्हें गंभीर अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता महेश्वर कुमार ने बताया कि गुरुवार को बेटा मजदूरी करने के लिए गांव में ही गया था। देर रात 8 बजे घर लौटा। स्थिति ठीक नहीं थी, पेट में तेज दर्द, वोमिटिंग और बाथरूम हो रहा था। महेश्वर कुमार ने बताया कि बेटे के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। हालत गंभीर हुई तो मायागंज में एडमिट कराया महेश्वर ने बताया कि जब तक हम लोग कुछ समझ पाते बेटे की हालत खराब हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। रातभर उसका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के मुताबिक, दौलत दास ने कहां से शराब पी, इसकी जानकारी मुझे नहीं है, मैंने पूछा भी था लेकिन वो इस हाल में नहीं था कि कुछ बता पाता। उन्होंने कहा कि मुझे ये भी नहीं पता कि वो देर रात कहां से आया था, किसके पास रूका था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहले कभी शराब नहीं पीता था, पहली बार ऐसी हालत में घर आया था। भतीजा बोला- चाचा ने जहर खाया, पुलिस बोली- पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था उधर, मृतक के भतीजे ने कहा कि चाचा ने जहर खा लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना को लेकर बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दौलत राम मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपती को एक बच्चा भी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी अस्पताल पहुंची थी, लेकिन मीडिया से बातचीत से इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


