रानिया में छाबड़ा बेकर्स शॉप से मोटरसाइकिल चोरी:20 मिनट तक आसपास मंडराता रहा संदिग्ध चोर; रैकी करके की वारदात

रानिया में छाबड़ा बेकर्स शॉप से मोटरसाइकिल चोरी:20 मिनट तक आसपास मंडराता रहा संदिग्ध चोर; रैकी करके की वारदात

सिरसा जिले के रानिया कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात करीब 12 बजे छाबड़ा बेकर्स की दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित अर्पित छाबड़ा ने बताया कि उनकी काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर HR 44 G 4638) दुकान के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक चोर करीब 20 मिनट तक बाइक के पास खड़ा रहा और उसकी रेकी करता रहा। इसके बाद उसने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर मौके से फरार हो गया। चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था ताकि पहचान न हो सके। अर्पित छाबड़ा ने रात को ही संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें देर रात चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं यह घटना रानिया में बढ़ती चोरी की वारदातों का एक और उदाहरण है। पिछले कुछ दिनों में यहां सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *