मधुबनी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पछुया हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इन बादलों के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक-दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश, बादल और कोहरे के साथ मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिसका असर खासकर सुबह और रात में ज्यादा महसूस होगा। जसो गांव के प्रगतिशील किसान शंकर ठाकुर ने बताया कि हल्की बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, उन्होंने चिंता जताई कि अधिक वर्षा से गेहूं, मटर, मसूरी और खेसारी जैसी रबी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। मधुबनी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पछुया हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इन बादलों के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक-दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश, बादल और कोहरे के साथ मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिसका असर खासकर सुबह और रात में ज्यादा महसूस होगा। जसो गांव के प्रगतिशील किसान शंकर ठाकुर ने बताया कि हल्की बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, उन्होंने चिंता जताई कि अधिक वर्षा से गेहूं, मटर, मसूरी और खेसारी जैसी रबी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।


