हाथरस में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई:कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

हाथरस में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई:कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने की। पूर्व प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बक्शी और राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के पूर्व सचिव अजीत गोस्वामी विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश चंद्रा ने किया। इस दौरान शशांक चौधरी, जेपी पांडे, प्रभाशंकर शर्मा, राकेश शर्मा, कपिल सिंह, गोविंद चतुर्वेदी, छीतरमल शर्मा, रुपेश, रामकुमार सारस्वत, श्रवण कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुछ अन्य स्थानों पर भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *