Boiled Egg vs Omelette: फिटनेस की दुनिया में अंडे को सुपरफूड माना जाता है। चाहे वजन कम करना हो या बॉडी बनानी हो, अंडा डाइट का सबसे मेन पार्ट होता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उबला हुआ अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद है या फिर आमलेट? अगर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हैं, तो इन दोनों के बीच का अंतर समझना आपके लिए बहुत जरूरी है।
उबला अंडा, जीरो ऑयल के साथ फुल प्रोटीन
उबला हुआ अंडा पोषण का सबसे सिम्पल और शुद्ध रूप है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे पकाने में तेल, घी या मक्खन का यूज बिल्कुल नहीं होता है।एक उबले अंडे में करीब 70-75 कैलोरी और 6 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है। इसमें कोई एक्स्ट्रा फैट नहीं जुड़ता, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो वेट लॉस करना चाहते हैं। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स भी बॉडी के लिए अच्छे हैं।
सब्जियों वाला आमलेट
आमलेट उन लोगों की पसंद है जो टेस्ट से समझौता नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, आमलेट का पोषण इस बात पर होता है कि आप उसे कैसे बना रहे हैं। अगर आप इसे ज्यादा तेल या मक्खन में बनाएंगे, तो इसकी कैलोरी बहुत बढ़ जाएगी। लेकिन, अगर आप इसमें प्याज, टमाटर, पालक और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालते हैं, तो यह फाइबर का खजाना बन सकता है। सब्जियों वाला आमलेट खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ फील होता है, जिससे आप बार-बार खाना खाने से बच सकते हैं।
कौन है ज्यादा बेस्ट?
अगर हम सिर्फ प्रोटीन की बात करें, तो उबले अंडे और आमलेट में कोई बड़ा अंतर नहीं है। दोनों ही आपको बॉडी के लिए जरूरी अमीनो एसिड्स देते हैं। फर्क सिर्फ कैलोरी और फैट का पड़ता है। उबला अंडा आपको लीन प्रोटीन देता है, जबकि आमलेट में प्रोटीन के साथ-साथ कैलोरी भी थोड़ी ज्यादा होती है।
वजन घटाने के लिए क्या चुनें?
अगर आप कैलोरी काउंट कर रहे हैं, तो उबला अंडा आपके लिए नंबर-1 चॉइस हो सकती है। लेकिन अगर आपको सुबह के नाश्ते में कुछ भारी और पेट भरने वाला चाहिए, तो कम तेल में बना वेजी-आमलेट एक बेस्ट ऑपश्न है। ध्यान रहे, वजन घटाने के लिए यह जरूरी नहीं कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि यह ज्यादा जरूरी है कि आप उसे कैसे बना रहे हैं?


