हाथियों के झुंड ने रामगढ़ में उत्पात मचाया:आलू, लहसुन, गन्ना समेत कई फसलों को किया बर्बाद; ग्रामीणों में दहशत

हाथियों के झुंड ने रामगढ़ में उत्पात मचाया:आलू, लहसुन, गन्ना समेत कई फसलों को किया बर्बाद; ग्रामीणों में दहशत

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। कांकेबार से लगभग एक किलोमीटर दूर कनडेर में हाथियों ने आलू, लहसुन, गन्ना सहित कई फसलों को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि 18 हाथियों का यह झुंड इन दिनों लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीण रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हाथी रात में खेतों तक पहुंच कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण दहशत में हैं और लगातार वन विभाग से इसकी शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रामगढ़ जिले में अब तक हाथियों के झुंड ने छह लोगों की जान ले ली है। बीती रात जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनमें संजय महतो, मेघनाथ महतो, भुवनेश्वर मुंडा, ललन महतो, तुलसी महतो, सहज नाथ महतो और महेश महतो शामिल हैं। हाथियों ने रामगढ़ प्रखंड के दोहा खातू क्षेत्र, वन खेता, सीउर, चूटूपालू के साथ-साथ पतरातू प्रखंड के सीहोर, कच्चू, दाग दा के आसपास के गांवों में भी अपना डेरा जमाया हुआ है। इन हाथियों के आतंक से ग्रामीण प्रभावित हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। वन विभाग के कर्मी और विशेष टीम हाथियों को रामगढ़ जिले से जंगल के रास्ते बाहर निकालने में नाकाम साबित हो रही है। यही वजह है कि ग्रामीण अब शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं। रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। कांकेबार से लगभग एक किलोमीटर दूर कनडेर में हाथियों ने आलू, लहसुन, गन्ना सहित कई फसलों को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि 18 हाथियों का यह झुंड इन दिनों लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीण रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हाथी रात में खेतों तक पहुंच कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण दहशत में हैं और लगातार वन विभाग से इसकी शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रामगढ़ जिले में अब तक हाथियों के झुंड ने छह लोगों की जान ले ली है। बीती रात जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनमें संजय महतो, मेघनाथ महतो, भुवनेश्वर मुंडा, ललन महतो, तुलसी महतो, सहज नाथ महतो और महेश महतो शामिल हैं। हाथियों ने रामगढ़ प्रखंड के दोहा खातू क्षेत्र, वन खेता, सीउर, चूटूपालू के साथ-साथ पतरातू प्रखंड के सीहोर, कच्चू, दाग दा के आसपास के गांवों में भी अपना डेरा जमाया हुआ है। इन हाथियों के आतंक से ग्रामीण प्रभावित हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। वन विभाग के कर्मी और विशेष टीम हाथियों को रामगढ़ जिले से जंगल के रास्ते बाहर निकालने में नाकाम साबित हो रही है। यही वजह है कि ग्रामीण अब शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *