पाकुड़ पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार:मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ढोल बजाकर दी कुर्की की चेतावनी, 3 वारंटी गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार:मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ढोल बजाकर दी कुर्की की चेतावनी, 3 वारंटी गिरफ्तार

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काकोड़बोना में एक आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार वारंट जारी किया गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी लुतफुल शेख के घर काकोड़बोना पहुंचकर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को परिजनों को पढ़कर सुनाया। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना कांड संख्या 01/19 से संबंधित है। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इश्तिहार को विधिवत रूप से चिपकाया गया है। थाना प्रभारी ने आरोपी लुतफुल शेख को जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत कराने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर जमानत न लेने पर आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने दोहराया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस पूर्व में भी न्यायालय के आदेश पर कई अन्य वारंटियों के घरों पर ढोल-डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपका चुकी है। इसके साथ ही, पुलिस लगातार वारंटियों को गिरफ्तार भी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने हाल ही में तीन वारंटियों – मोहम्मद अलीउल्लाह, नूर इस्लाम शेख और असमाउल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काकोड़बोना में एक आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार वारंट जारी किया गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी लुतफुल शेख के घर काकोड़बोना पहुंचकर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को परिजनों को पढ़कर सुनाया। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना कांड संख्या 01/19 से संबंधित है। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इश्तिहार को विधिवत रूप से चिपकाया गया है। थाना प्रभारी ने आरोपी लुतफुल शेख को जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत कराने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर जमानत न लेने पर आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने दोहराया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस पूर्व में भी न्यायालय के आदेश पर कई अन्य वारंटियों के घरों पर ढोल-डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपका चुकी है। इसके साथ ही, पुलिस लगातार वारंटियों को गिरफ्तार भी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने हाल ही में तीन वारंटियों – मोहम्मद अलीउल्लाह, नूर इस्लाम शेख और असमाउल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *