सिद्धार्थनगर में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज:कपिलवस्तु से कलेक्ट्रेट तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, प्रशासन-पुलिस अलर्ट

सिद्धार्थनगर में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज:कपिलवस्तु से कलेक्ट्रेट तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, प्रशासन-पुलिस अलर्ट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक, सांस्कृतिक, ग्रामीण, राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रशासन और पुलिस ने उपमुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा और यातायात की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपमुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 10:25 बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे स्टाफ कार से कपिलवस्तु स्थित बौद्ध स्तूप स्थल जाएंगे, जहां दर्शन करेंगे। इसके बाद वे विपश्यना केंद्र का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सिद्धार्थ विश्वविद्यालय हेलीपैड से पुलिस लाइन हेलीपैड जाएंगे। वहां से वे कपिलवस्तु महिला स्थल पहुंचकर कपिलवस्तु महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसे संबोधित करेंगे। दोपहर बाद, उपमुख्यमंत्री ग्राम धेनसा, विकासखंड नौगढ़, तहसील शोहरतगढ़ का दौरा करेंगे। यहां वे ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में भाग लेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय जाएंगे, जहां कोर कमेटी, मंडल अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद, उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट भवन में जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में वे विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। समीक्षा बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। शाम को उपमुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके पूरे दौरे के रूट मैप पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *