ज्वालामुखी मंदिर में चोरी, घटना CCTV में कैद:माता की आंखें, माला, दान पेटी ले गए चोर; फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट जांच में जुटे

ज्वालामुखी मंदिर में चोरी, घटना CCTV में कैद:माता की आंखें, माला, दान पेटी ले गए चोर; फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट जांच में जुटे

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध ज्वालामुखी माता मंदिर में गुरुवार रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने मंदिर से माता की आंखें, गले का माला और दान पेटी चुरा लिया। चोरी की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी में दो युवक मुंह बांधकर मंदिर में आते दिखे पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया है कि चोरी के दौरान दो संदिग्ध युवक मुंह बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंदिर से लगभग 80 हजार रुपए की चोरी होने का अनुमान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर से लगभग 80 हजार रुपए की चोरी होने का अनुमान है। मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *