समस्तीपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाउसिंग बोर्ड मैदान में बनाए गए अस्थाई बंद कमरे में चल रही विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के जाने के बाद देर शाम डीएम रोशन कुशवाहा ने जानकारी दी। डीएम ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जितवारपुर हकिमाबाद में बूढी गंडक नदी राजघाट पर बन रहे पुल को अगस्त महीने तक पूरा कर यातायात के लिए शुरू करने का निर्देश दिया। ताकि लोगों को विशनपुर-हकीमावाद होते हुए नई कनेक्टिवीटी मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले में शुरू की गई 9 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पुल को दो सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने मुक्तापुर मोईन को लेकर विशेष रूप से उन्होंने इसके तीनों फेज को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बाइपास निर्माण (सरायरंजन, रोसड़ा) की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा, ताकि यह काम 18 महीनों के अंदर पूरा हो सके। बूढी गंडक नदी के मगरदही घाट पर बन रहे दूसरे पुल को दो सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के साथ ही मगरदही घाट से मुक्तापुर तक सड़क के चौड़ी करण का भी निर्देश दिया है। सदर अस्पताल के साथ पीएचसी में मिले सभी सुविधा डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री निश्चय तीन के तहत सदर अस्पताल के साथ ही जिले के सभी सीएचसी में सुविधा का विस्तार हो। इसके लिए पदों पर बहाली करनी हो, तो उस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाय। सुधा प्रोडक्ट का काउंटर पंचायतों में भी खुले डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सुधा के काउंटर अब शहर ही नही सभी पंचायतों में भी खुले। ताकि मदर डेयरी का विकास हो। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 346 पंचायतों में सुधा काउंटर खोले जाएंगे। अगले पांच महीने में इसको लक्ष्य लेकर पूरा किया जाएगा। अभी जहां पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बना है वहां सेंटर बनाया जाएगा। खेल विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सलेंस डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले में खेल विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सलेंस खोलने को कहा है। ताकि यहां के खिलाड़ी को बाहर जाना पड़े, तो उन्हें परेशानी नहीं हो। उन्हें सभी प्रकार की जानकारी मिल सके। इसके लिए पटेल मैदान में सेंटर बनाया जाएगा। जिसके लिए डीपीआर बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। औद्यौगिक क्षेत्र विकास के लिए नए जमीन का अधिग्रहण होगा डीएम ने कहा कि जिले में औद्यौगिक क्षेत्र विकास के लिए नए जमीनों का अधिग्रहण होगा। इसके लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। ताकि जिले में नई फैक्ट्री लग सके। आने वाले दिनों में समस्तीपुर यातायात के क्षेत्र में एक्सप्रेस वे का जंक्शन बनने जा रहा है। हल्दिया- रक्यौल, पटना- पूर्णिया, औरंगाबाद- दरभंगा समस्तीपुर से गुजर रही है। जिस लिए यहां से कारोबार करना आसान होगा। 10 मिनट में डायल 112 की टीम पीड़ित के पास पहुंचे एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान सीएम ने जिले की अपराधिक घटनाओं की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने डायल 112 को और प्रभावी बनाने के लिए इसे 10 मिनट के अंदर पीड़ित के पास पहुंचने का लक्ष्य दिया है। सीएम ने नये पुलिस अधिनियम के अनुरूप इंफ्रास्टेक्चर के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। समस्तीपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाउसिंग बोर्ड मैदान में बनाए गए अस्थाई बंद कमरे में चल रही विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के जाने के बाद देर शाम डीएम रोशन कुशवाहा ने जानकारी दी। डीएम ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जितवारपुर हकिमाबाद में बूढी गंडक नदी राजघाट पर बन रहे पुल को अगस्त महीने तक पूरा कर यातायात के लिए शुरू करने का निर्देश दिया। ताकि लोगों को विशनपुर-हकीमावाद होते हुए नई कनेक्टिवीटी मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले में शुरू की गई 9 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पुल को दो सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने मुक्तापुर मोईन को लेकर विशेष रूप से उन्होंने इसके तीनों फेज को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बाइपास निर्माण (सरायरंजन, रोसड़ा) की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा, ताकि यह काम 18 महीनों के अंदर पूरा हो सके। बूढी गंडक नदी के मगरदही घाट पर बन रहे दूसरे पुल को दो सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के साथ ही मगरदही घाट से मुक्तापुर तक सड़क के चौड़ी करण का भी निर्देश दिया है। सदर अस्पताल के साथ पीएचसी में मिले सभी सुविधा डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री निश्चय तीन के तहत सदर अस्पताल के साथ ही जिले के सभी सीएचसी में सुविधा का विस्तार हो। इसके लिए पदों पर बहाली करनी हो, तो उस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाय। सुधा प्रोडक्ट का काउंटर पंचायतों में भी खुले डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सुधा के काउंटर अब शहर ही नही सभी पंचायतों में भी खुले। ताकि मदर डेयरी का विकास हो। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 346 पंचायतों में सुधा काउंटर खोले जाएंगे। अगले पांच महीने में इसको लक्ष्य लेकर पूरा किया जाएगा। अभी जहां पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बना है वहां सेंटर बनाया जाएगा। खेल विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सलेंस डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले में खेल विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सलेंस खोलने को कहा है। ताकि यहां के खिलाड़ी को बाहर जाना पड़े, तो उन्हें परेशानी नहीं हो। उन्हें सभी प्रकार की जानकारी मिल सके। इसके लिए पटेल मैदान में सेंटर बनाया जाएगा। जिसके लिए डीपीआर बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। औद्यौगिक क्षेत्र विकास के लिए नए जमीन का अधिग्रहण होगा डीएम ने कहा कि जिले में औद्यौगिक क्षेत्र विकास के लिए नए जमीनों का अधिग्रहण होगा। इसके लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। ताकि जिले में नई फैक्ट्री लग सके। आने वाले दिनों में समस्तीपुर यातायात के क्षेत्र में एक्सप्रेस वे का जंक्शन बनने जा रहा है। हल्दिया- रक्यौल, पटना- पूर्णिया, औरंगाबाद- दरभंगा समस्तीपुर से गुजर रही है। जिस लिए यहां से कारोबार करना आसान होगा। 10 मिनट में डायल 112 की टीम पीड़ित के पास पहुंचे एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान सीएम ने जिले की अपराधिक घटनाओं की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने डायल 112 को और प्रभावी बनाने के लिए इसे 10 मिनट के अंदर पीड़ित के पास पहुंचने का लक्ष्य दिया है। सीएम ने नये पुलिस अधिनियम के अनुरूप इंफ्रास्टेक्चर के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।


