हिमाचल CM-कैबिनेट मंत्री आज उपवास करेंगे:मनरेगा से गांधी नाम हटाने का विरोध, रिज पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, रजनी पाटिल लेंगी पार्टी की मीटिंग

हिमाचल CM-कैबिनेट मंत्री आज उपवास करेंगे:मनरेगा से गांधी नाम हटाने का विरोध, रिज पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, रजनी पाटिल लेंगी पार्टी की मीटिंग

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज शिमला में विरोध स्वरूप उपवास करेगी। कांग्रेस नेता रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपवास करेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय सिंह, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल समेत कैबिनेट के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, शिमला नगर निगम के पार्षद, अग्रणी संगठनों के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। विनय सिंह ने कहा- मोदी सरकार ग्रामीण इलाकों में लोगों की रोजी-रोटी उनसे छीन रही है। कांग्रेस गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा- केंद्र ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। PMO के दबाव में योजना को बदला: विनय विनय ने कहा कि, मनरेगा ग्रामीणों को साल में 100 दिन के रोजगार देने की गारंटी वाली योजना थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के दबाव में इस योजना का न केवल नाम बदला है, बल्कि योजना के स्वरुप को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, पीएम ने केंद्रीय कैबिनेट को भी भरोसे में नहीं लिया। विनय कुमार ने कहा कि, जी राम जी योजना से केवल नोटिफाई एरिया में ही रोजगार मिल पाएगा। उसकी भी गारंटी नहीं है। इससे ग्रामीण भारत में विकास भी ठप होगा। उन्होंने कहा कि, यदि केंद्र सरकार मनरेगा के पहले स्वरूप को वापस नहीं करती तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय में मीटिंग लेंगी पाटिल इसी मामले में रजनी पाटिल दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिला अध्यक्षों तथा मनरेगा बचाओ अभियान के लिए नियुक्त जिला व ब्लॉक समन्वयकों (कॉर्डिनेटर) के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटरों तथा अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों से इन बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *