नीट छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एसआईटी को एक सुराग मिला है। उसके कपड़े पर जो शुक्राणु पाया गया है, वह 18 से 21 साल के बीच की उम्र वाले युवक का है। शुक्राणु की डीएनए प्रोफाइलिंग से इसका खुलासा हुआ। हालांकि, इस बारे में एसआईटी के अधिकारी बयान देने से हिचक रहे हैं। अब जांच का दायरा इसी उम्र समूह वाले युवकों पर आकर ठहर गया है। इस उम्र समूह के एक दर्जन युवकों का रक्त नमूना डीएनए जांच के लिए लिया गया है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट एसआईटी को एफएसएल ने नहीं दी है। अभी विसरा की भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। एम्स ने भी दूसरी राय नहीं दी है। हालांकि, एसआईटी ने शक के आधार पर दो और संदिग्धों को उठाया है। अब तक एसआईटी पांच संदिग्धों को उठा चुकी है। अब तक 25 के नमूने लिए जा चुके अब तक 25 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। सभी का मिलान शुक्राणु प्रोफाइल से किया जाएगा। हॉस्टल आने-जाने वाले युवक, हॉस्टल से जुड़े लोग, छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले, परिचित और इस आयु समूह के करीबी युवक शक के घेरे में हैं। छात्रा का एक दोस्त भी है, जिससे वह कॉल पर भी बात कर चुकी है और मैसेज चैट भी है। हालांकि, जांच में चैट में पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी ही मिली है। ऐसे पता चला 18 से 21 साल के युवक का शुक्राणु शुक्राणु की गुणवत्ता और वीर्य के विश्लेषण से। शुक्राणु स्वस्थ है। गतिशीलता अधिक है। ये सवाल अनुत्तरित एसआईटी अब तक यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसके साथ दुष्कर्म किसने किया? दुष्कर्म कहां हुआ? एक युवक ने किया या सामूहिक दुष्कर्म हुआ? वह पटना से परिजनों के साथ अचानक जहानाबाद क्यों गई? जहानाबाद से अकेले क्यों लौटी? 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक का छात्रा का मूवमेंट मैप बन रहा 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक का छात्रा का मूवमेंट मैप तैयार किया जा रहा है। वह कहां-कहां गई? किससे मिली? कितनी देर रुकी? पटना से जहानाबाद यात्रा, वहां ठहराव और 5 जनवरी को पटना वापसी तक की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है। छात्रा और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का क्रॉस मिलान किया जा रहा है। नीट छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एसआईटी को एक सुराग मिला है। उसके कपड़े पर जो शुक्राणु पाया गया है, वह 18 से 21 साल के बीच की उम्र वाले युवक का है। शुक्राणु की डीएनए प्रोफाइलिंग से इसका खुलासा हुआ। हालांकि, इस बारे में एसआईटी के अधिकारी बयान देने से हिचक रहे हैं। अब जांच का दायरा इसी उम्र समूह वाले युवकों पर आकर ठहर गया है। इस उम्र समूह के एक दर्जन युवकों का रक्त नमूना डीएनए जांच के लिए लिया गया है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट एसआईटी को एफएसएल ने नहीं दी है। अभी विसरा की भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। एम्स ने भी दूसरी राय नहीं दी है। हालांकि, एसआईटी ने शक के आधार पर दो और संदिग्धों को उठाया है। अब तक एसआईटी पांच संदिग्धों को उठा चुकी है। अब तक 25 के नमूने लिए जा चुके अब तक 25 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। सभी का मिलान शुक्राणु प्रोफाइल से किया जाएगा। हॉस्टल आने-जाने वाले युवक, हॉस्टल से जुड़े लोग, छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले, परिचित और इस आयु समूह के करीबी युवक शक के घेरे में हैं। छात्रा का एक दोस्त भी है, जिससे वह कॉल पर भी बात कर चुकी है और मैसेज चैट भी है। हालांकि, जांच में चैट में पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी ही मिली है। ऐसे पता चला 18 से 21 साल के युवक का शुक्राणु शुक्राणु की गुणवत्ता और वीर्य के विश्लेषण से। शुक्राणु स्वस्थ है। गतिशीलता अधिक है। ये सवाल अनुत्तरित एसआईटी अब तक यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसके साथ दुष्कर्म किसने किया? दुष्कर्म कहां हुआ? एक युवक ने किया या सामूहिक दुष्कर्म हुआ? वह पटना से परिजनों के साथ अचानक जहानाबाद क्यों गई? जहानाबाद से अकेले क्यों लौटी? 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक का छात्रा का मूवमेंट मैप बन रहा 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक का छात्रा का मूवमेंट मैप तैयार किया जा रहा है। वह कहां-कहां गई? किससे मिली? कितनी देर रुकी? पटना से जहानाबाद यात्रा, वहां ठहराव और 5 जनवरी को पटना वापसी तक की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है। छात्रा और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का क्रॉस मिलान किया जा रहा है।


