School Assembly News Headlines, Jan 30 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines, Jan 30 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines (30 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 30 January 2026: देश की जरुरी खबर

  • यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    यूजीसी के नए नियमों पर हो रहे बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए यूजीसी नियमों पर रोक लगा दी है।
  • महाराष्ट्र के नेता अजित पवार पंचतत्व में हुए विलीन, बेटों ने दी मुखाग्नि
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
  • बीजेपी के सौरभ जोशी चुने गए चंडीगढ़ के मेयर
    बीजेपी के उम्मीदवार सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को हराया है।
  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादी
    छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों मारे जा चुके हैं। कई हथियार भी बरामद हुए हैं।
  • आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
    सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिनमें आवारा कुत्तों के मामले में दिए गए पहले के आदेश में बदलाव की मांग की गई थी।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा पर जारी की एडवाइजरी
    अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बना रहे अपने नागरिकों के लिए एक सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कई प्रकार के जोखिम का जिक्र किया गया है।
  • इस सप्ताह भारत आएंगे कई मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि
    भारत आगामी शनिवार को राजधानी दिल्ली में भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें अरब लीग के सभी 22 अरब देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • चीन में 11 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत
    म्यांमार स्थित टेलीकॉम फ्रॉड गिरोहों के 11 लोगों को चीन में सजा-ए-मौत की सजा दे दी गई है। साइबर घोटाले, अवैध जुआ और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल थे।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स अस्थायी रूप से निलंबित
    अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को 2023-24 में बारबाडोस में खेली गई BIM10 लीग के दौरान कथित मैच फिक्सिंग के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
  • विराट कोहली को आउट कर दिया तो उनके पैर छू लूंगा: विशाल निषाद
    पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के लिए स्पिनर विशाल निषाद को खरीदा। विशाल का कहना है कि अगर इस सीजन में विराट कोहली का विकेट उनको मिल गया तो वे विराट कोहली के पैर छू लेंगे।

आज का सुविचार

“अनुशासन और मेहनत से ही छात्र अपने भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *