गुरुवार को चांदी की कीमत चार लाख रुपये के पार हो गई। सिर्फ 10 दिनों में ही चांदी की कीमत 1 लाख रुपये बढ़ गई है। जिस तरह चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, उससे बाजार में इसकी उपलब्धता पर असर पड़ा है। सोना-चांदी व्यवसायी समिति के संरक्षक रवि कुमार पिंकू ने बताया कि दुकानदारों को भी समय पर चांदी नहीं मिल पा रही है। पूरे पैसे देने के बावजूद चांदी की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही है। डिलीवरी में 15 से 20 दिनों का समय लग जा रहा है। समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने बताया कि उद्योग में चांदी की मांग काफी बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है। जल्द ही चांदी 5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि लगन के सीजन में न केवल चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, बल्कि उसकी उपलब्धता भी घट रही है, जिससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। दुकानदार ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए इंतजार कर रहे हैं, जबकि निवेशक और औद्योगिक इकाइयां चांदी की खरीदारी तेज कर रहे हैं। दस दिनों में रांची में 1 लाख रुपये से ज्यादा महंगी हो गई चांदी सिर्फ 10 दिनों में ही चांदी की कीमत एक लाख रुपये बढ़ गई है। 20 जनवरी को रांची में चांदी 3,06,000 रुपये प्रति किलो थी, जो गुरुवार को बढ़कर 4,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने में भी तेजी कायम है। 20 जनवरी को जेवराती सोना रांची में 1,34,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर था, जो बढ़कर 1,67,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह दस दिनों में सोना 32,700 रुपये तेज हो गया है। पांच दिनों में ही चांदी के दाम में 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी दिन सोना चांदी 26 जनवरी 1,48,000 3,38,000 27 जनवरी 1,48,000 3,38,000 28 जनवरी 1,48,300 3,62,000 29 जनवरी 1,54,200 3,83,000 30 जनवरी 1,67,200 4,06,000


