भास्कर न्यूज।पूर्णिया गुलाबबाग स्थित श्री श्याम मंदिर के सातवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए मेयर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव पहुंचकर पूजा अर्चना किए एवं आर्शीर्वाद लिया। इस मौके पर गुलाबबाग श्रीश्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष अजय खेमका सहित शीतल अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ललित अग्रवाल, नवीन गोयल, गोपाल केजरीवाल, गोविंद रामपुरियार, धीरज पुगलिया एवं अन्य सदस्यों ने मेयर तथा जितेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मेयर ने कहा कि खाटू वाले श्याम की महिमा से संपूर्ण विश्व परिचित है, लेकिन यह पूर्णिया वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां बाबा श्याम का दिव्य सानिध्य और दर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा बाबा श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का कलयुगी अवतार माना जाता है। जो हारे हुए और निराश जनों को संबल प्रदान करते हैं। उनके स्मरण मात्र से ही भक्तों का कल्याण होता है। महापौर ने कहा कि ईश्वर एक है, उसके स्वरूप अनेक हैं। उसी प्रकार धर्म भले ही अलग-अलग हों, सभी धर्मों का सार नैतिकता, भाईचारा और सद्भावना है। भास्कर न्यूज।पूर्णिया गुलाबबाग स्थित श्री श्याम मंदिर के सातवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए मेयर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव पहुंचकर पूजा अर्चना किए एवं आर्शीर्वाद लिया। इस मौके पर गुलाबबाग श्रीश्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष अजय खेमका सहित शीतल अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ललित अग्रवाल, नवीन गोयल, गोपाल केजरीवाल, गोविंद रामपुरियार, धीरज पुगलिया एवं अन्य सदस्यों ने मेयर तथा जितेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मेयर ने कहा कि खाटू वाले श्याम की महिमा से संपूर्ण विश्व परिचित है, लेकिन यह पूर्णिया वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां बाबा श्याम का दिव्य सानिध्य और दर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा बाबा श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का कलयुगी अवतार माना जाता है। जो हारे हुए और निराश जनों को संबल प्रदान करते हैं। उनके स्मरण मात्र से ही भक्तों का कल्याण होता है। महापौर ने कहा कि ईश्वर एक है, उसके स्वरूप अनेक हैं। उसी प्रकार धर्म भले ही अलग-अलग हों, सभी धर्मों का सार नैतिकता, भाईचारा और सद्भावना है।


