पूर्णिया| भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में गुरुवार को भूकंप सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया।रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में भूकंप से बचाव से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर आम लोगों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। रैली के दौरान आपदा प्रबंधन, सुरक्षित स्थानों पर जाने, घबराहट से बचने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. नवीन, प्रो. प्रणय रंजन, प्रो. विपुल कुमार एवं प्रो. अमन कुमार राजन उपस्थित रहे। पूर्णिया| भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में गुरुवार को भूकंप सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया।रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में भूकंप से बचाव से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर आम लोगों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। रैली के दौरान आपदा प्रबंधन, सुरक्षित स्थानों पर जाने, घबराहट से बचने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. नवीन, प्रो. प्रणय रंजन, प्रो. विपुल कुमार एवं प्रो. अमन कुमार राजन उपस्थित रहे।


